(India)
'प्रधानमंत्री के भूटान के हाल के दौरे के दौरान जो विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया उन्हें भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी।' एक सरकारी बयान में कहा गया कि बैठक में मंत्री ने परस्पर महत्व वाले साझा सामरिक मुद्दों, पारदर्शिता, विश्वास और संवेदनशीलता पर आधारित संबंधों पर जोर दिया। भूटान के कृषि मंत्री दोरजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘भारत से भूटान’ और ‘भूटान से भारत’ का मंत्र भारत और भूटान के संबंधों की आधारशिला होगी। उन्होंने भारतीय कृषि मंत्री को निकट भविष्य में भूटान के दौरे पर आने को आमंत्रित किया ताकि वह भूटान में भारत के सहयोग से विकास हस्तक्षेपों के सकारात्मक प्रभावों को देख सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।