पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं 54 लापता भारतीय सैनिक
(International)

रक्षामंत्री मनोहर पार्रिक ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत के 54 लापता सैनिक पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। लेकिन पाकिस्तान इस बात को नहीं मान रहा है। पाकिस्तान हमेशा कहता आया है कि उनकी जेलों में कोई भी भारतीय सैनिक बंद नहीं है। केंद्रीय रक्षामंत्री पार्रिकर ने बताया, ष्बीएसएफ के एक जवान सहित 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए 54 भारतीय सैनिक पाकिस्तान में जेलों में बंद हैं। हालांकि, पाकिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। भारत सरकार कई बार पाकिस्तान के सामने इस मामले को उठाती रही है।ष्साथ ही लिखित जवाब में रक्षामंत्री ने बताया कि 54 लापता जवानों के 14 रिश्तेदार जून 2007 को पाकिस्तान की 10 जेलों में गए थे, लेकिन उन्हें वहां कोई भी भारतीय सैनिक नहीं मिला। 1971 की लड़ाई के 33 साल बाद भी दर्जनों से सैनिक हैं जिनका कुछ अता-पता नहीं है। उनके परिवारवालों का कहना है कि ये सैनिक पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।