झारखंड और जम्मू-कश्मीर में चुनाव नतीजे के आने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सारे विकल्प खुले रखे हुए है और हम हर विकल्प पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, 'पहली बार हम जम्मू कश्मीर में हम प्रासंगिक राजनीतिक ताकत बने हैं। 2008 में हमारी 11 सीटें थीं जो अब बढ़कर 25 होने जा रही हैं करीब 14 सीटों की बढ़त एक बड़ी बढ़त होगी। हम जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी हैं।'शाह ने इस जीत का सेहरा भी पीएम नरेंद्र मोदी के सिर पर बांधा। उन्होंने कहा कि दोनों जगह हमने मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और लोगों ने उनके कार्यों को समर्थन दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड बनने के बाद पहली जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत दिया है, इसके लिए जनता को बधाई देते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।