वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा मना रही है सुशासन दिवस
(India)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में होंगे और एक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे। सरकारी विभाग आज संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। हालांकि । मोदी वाराणसी में अस्सी घाट पर स्वच्छता कार्य का निरीक्षण करेंगे और यहां एक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे। वाजपेयी के 90वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को एक घंटे स्वच्छता के लिए देने को कहा है।वाराणसी दौरे के दौरान मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए एक शिक्षण केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान, मोदी द्वारा वाराणसी महोत्सव का उद्घाटन और स्टेडियम के विस्तार की आधारशिला रखने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।