रघुवर दास ने रविवार को मोरहाबादी के बिरसा स्टेडियम में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य के दसवें और पहले गैरआदिवासी मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ चार मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें तीन भाजपा और एक आजसू कोटे के विधायक हैं। घने कोहरे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। समारोह सुबह करीब साढे ग्यारह बजे शुरू हुआ। सबसे पहले रघुवर दास ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में खूंटी से विधायक नीलंकठ मुंडा, रांची से विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, रामगढ़ से आजसू विधायक चंद्र प्रकाश चैधरी, हेमंत सोरेन को हराने वाले दुमका से विधायक लुईस मरांडी को शपथ दिलाई गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।