बांग्लादेश में रविवार को नई सरकार बनाए जाने की संभावना
(International)
बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसदों ने गुरुवार को शपथ ली। पांच जनवरी को हुए विवादास्पद चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी द्वारा तीन चैथाई बहुमत प्राप्त करने के बाद सांसदों ने शपथ ग्रहण की है। चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। विपक्ष ने चुनाव का बहिष्कार किया था। स्पीकर शिरीन शर्मिन चैधरी ने नए सांसदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हसीना ने सांसदों का नेतृत्व किया। शपथ दिलाने के बाद चैधरी ने सुनहरे रंग की साड़ी में आई हसीना को फूल भेंट किया। 66 वर्षीय हसीना द्वारा आगामी रविवार को नई सरकार बनाए जाने की संभावना है। अवामी लीग की सहयोगी पूर्व राष्ट्रपति एचएम इरशाद की जातीय पार्टी के सांसदों ने उनकी पत्नी रौशन इरशाद के नेतृत्व में शपथ ली। रौशन भी सांसद निर्वाचित हुई हैं। इस कदम ने इस आशंका को बल दिया है कि इरशाद दंपत्ति के रिश्तों में दरार आ गई है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।