पाकिस्तान में आंतकियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके विशेष पुलिस अधीक्षक चैधरी असलम गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में शहीद हो गए। तालिबानी आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए इस विस्फोट में उनके अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है। असलम तीन संदिग्ध आतंकियों को मारने के बाद लौट रहे थे, जैसे ही उनका काफिला गुलशान-ए-इकबाल क्षेत्र में हसन स्क्वायर पर पहुंचा तभी एक आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से लदी गाड़ी को लेकर उनके काफिले में घुस गया और उनकी कार से टकराकर विस्फोट कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।