देवयानी के खिलाफ जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट
(International)

अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली लौट गईं वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अब कोई छूट प्राप्त नहीं है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है। विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने संवाददाताओं से कहा कि विदा होने से पहले उन्हें और भारत सरकार को बता दिया गया था कि उन्हें अमेरिका लौटने की इजाजत नहीं है, अदालत का आदेश उसका अपवाद है।उन्होंने कहा, भविष्य में उन्हें नियमित वीजा जारी करने से रोकने के लिए उनका नाम वीजा और आव्रजन लुकआउट सिस्टम में डाल दिया जाएगा और उनकी वापसी के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।