इसरायल के पूर्व प्रधानमंत्री अरियल शेरॉन नहीं रहे
(International)
इसरायल के पूर्व प्रधानमंत्री अरियल शेरॉन की तेल अवीव के पास एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। वह पिछले आठ सालों से कोमा में थे। अरियल वर्ष 2001 में इसरायल के प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2005 में उन्हें एक हल्का स्ट्रोक पड़ा, अगले ही साल फिर बड़ा दौरा पड़ा। जिससे वह कोमा में चले गए। तब से वह इसी स्थिति में थे। इस साल एक जनवरी के बाद से उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। शरीर के तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने मान लिया था कि अब उनके बचने की उम्मीद बहुत कम है। शेरॉन के ही कार्यकाल में इसरायल ने लेबनान के काफी भू-भाग कब्जा किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।