पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद ने वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक की उनसे मुलाकात पर हो रहे हंगामे को लेकर भारत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। हाफिज सईद ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि एक पत्रकार के उनके साथ मुलाकात पर भारतीय संसद में हंगामा भारतीय नेताओं की अतिवादी और छोटी मानसिकता को दिखाता है। यह बेहद शर्मनाक बात है।वहीं योग गुरु रामदेव ने अपने करीबी कहे जा रहे डॉ. वेद प्रताप वैदिक की आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि वैदिक सईद से उसका दिल बदलने के लिए मिले थे। रामदेव ने कहा, श्मुझे पूरा यकीन है कि वैदिक ने हाफिद सईद का दिल बदलने की कोशिश की। वैदिक एक पत्रकार हैं और किसी से भी मिल सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।