हाफिज ने वैदिक को कहा- 'पाकिस्तान में मोदी के दौरे का विरोध नहीं करेंगे'
(International) सईद ने हंगामे को शर्मनाक बताया है और कहा है कि भारतीय नेताओं की सोच छोटी है। उसने कहा कि इस मुलाकात पर भारत के संसद में हंगामा वहां के नेताओं को छोटी मानसिकता को दर्शाता है। वैदिक के साथ हुई बातचीत के बारे में सईद ने ट्वीट किया कि 'डॉक्टर वैदिक ने मुझसे पूछा था कि क्या हम मोदी के पाकिस्तान दौरे का विरोध करेंगे? उसपर मेरा जवाब था कि हम इस तरह की राजनीति और प्रदर्शनों में शिरकत नहीं करते हैं।' ट्वीट करते हुए सईद ने लिखा है कि तथाकथित "सेकुलर" भारत मेरे साथ अपने पत्रकार की अनौपचारिक मुलाकात को सहन नहीं कर पा रहा है जो भारत की छोटी सोच का एक उदाहरण है। उसने यह भी कहा कि हमसे जो मिलना चाहता है हम उससे दिल खोलकर मिलते हैं। गौर हो कि वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की 2008 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद से लाहौर में हुई मुलाकात पर उपजे विवाद के बीच वैदिक ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि वह सिर्फ पाकिस्तानी आतंकी समूह के नेता का 'भारत के प्रति नजरिया' समझने की कोशिश कर रहे थे। वैदिक ने कहा कि मैं जानना चाहता था कि वह कैसा व्यक्ति है, और उसने भारत में गंभीर अपराध क्यों करवाए। मैं उसका दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।