(International)
व्हाइट हाउस के सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि यूक्रेन में वास्तविकता में मौजूदा हालात के ऐसे बहुत से कारण हैं जिससे हम चिंतित हैं। वहां अभी भी बहुत हिंसा है। उन्होंने कहा कि वहां स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रूस ने अब तक सीमा को बंद करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए हैं। यूक्रेन में मौजूद रूस समर्थित अलगाववादियों को रूस की ओर से अभी भी भारी हथियार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखना यह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन हकीकत में रूस प्रेरित अलगाववादियों से युद्ध बंद कराने के समझौते पर अमल कराने के लिए अपने प्रभाव का प्रयोग करते हैं या नहीं। अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिका तथा उसके सहयोगी रूस पर और प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं। हमें रूस की तरफ से कई तरह के रूख देखने को मिले हैं। इसलिए हम रूस को बता देना चाहते हैं कि इस मामले में ज्यादा टांग फंसाना उसके लिए ही घातक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अगर रूस इस मामले को सुलझाने तथा इससे अलग होने में कोई सकारात्मक पक्ष नहीं लेता है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय और कड़े प्रतिबंध लागू कर रूस को अलग-थलग कर देगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।