रेलवे की माल भाड़ा कमाई 7 प्रतिशत बढ़ी
(India) रेलवे मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रेलवे ने अप्रैल से जून 2014 में माल ढुलाई से 24,541.96 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में उसे 22,795.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। यह वृद्धि 7.66 प्रतिशत की रही। देश की इस राष्ट्रीय परिवहन सेवा के जरिये पहली तिमाही के दौरान 26 करोड 76 लाख टन माल की ढुलाई हुई जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में रेलवे के जरिये 25 करोड़ 67 लाख टन माल की ढुलाई की गई। इसमें 4.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।