नाइजीरिया में खौफ का दूसरा नाम बन चुके बोको हराम के सबसे दुर्दात कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर-पूर्व में एक आतंकी कैंप पर हमला करके मुहम्मद जाकरी को पकड़ लिया गया है। जाकरी को इस आतंकी संगठन में मुख्य कसाई के नाम से भी जाना जाता है। नाइजीरिया पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि बौची राज्य के बाल्मो जंगल में शनिवार रात हुई कार्रवाई में जाकरी को पकड़ा गया। इसे हाल के वर्षो में बोको हराम के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी सफलता बताया जा रहा है। इस दुर्दात आतंकी ने हाल में महिलाओं और बच्चों समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार बाल्मो जंगल आतंकियों के कई ठिकानों में से एक है। देश के उत्तर-पूर्व में पांच साल के दौरान आतंकवाद के चलते करीब 10 हजार लोगों ने जान गंवाई है। बौची में भी कई हमले हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।