(International)
बीती रात ब्रिक्स शिखर बैठक के समापन के बाद जारी 17 पृष्ठों के फोर्टलेजा घोषणापत्र में कहा कहा गया है कि हम सभी इकाइयों का आह्वान करते हैं कि वे आतंकवादी गतिविधयों को वित्तीय मदद देने, प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण देने अथवा किसी दूसरी तरह से सहयोग करने से परहेज करें। हमारा मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को लेकर समन्वय बिठाने में संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख भूमिका है। इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक और मानवाधिकारों एवं मौलिक आजादी को सम्मान देते हुए अंजाम दिया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।