इजराइल ने सैन्य अभियान किया तेज, हवाई हमलों में 208 मरे, फलस्तीनियों को गाजा छोड़ने को कहा
(International) इस बीच अटकलें हैं कि जमीनी अभियान जारी रह सकता है जहां हवाई हमलों में मृतक संख्या 208 पहुंच गयी है।
मिस्र की मध्यस्थता में कल हुए संघर्ष विराम से भी सफलता नहीं मिली और हमास उग्रवादियों तथा अन्य समूहों ने इजराइल पर रॉकेट हमले बंद नहीं किये हैं। इजराइल में कल ऐरे क्रासिंग पर मोर्टार हमले में लोगों के हताहत होने की पहली घटना सामने आई थी। इस्राइल ने कहा कि गाजा में रात भर हुए हमलों में हमास उग्रवादियों की मौत हो गयी। गाजा में फलस्तीनी चिकित्साकर्मियों ने दावा किया कि इजराइल के हमलों में अब तक 208 लोग मारे जा चुके हैं। जिनमें 10 लोगों की रात भर में मौत हो गयी।इजराइल द्वारा पिछले नौ दिन से चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज’ में 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि मारे गये लोगों में पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने इजराइल पर अधिकतर निर्दोष नागरिकों की जान लेने का आरोप लगाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।