चीन के सैनिकों ने किया तीन दिन में दूसरी बार घुसपैठ का प्रयास
(International)

चीन के सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में लद्दाख सेक्टर के देमचोक और चुमार क्षेत्रों में बीते तीन दिन में दूसरी बार घुसपैठ का प्रयास किया है। चीन की सेना चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन और पीएलए ने घुसपैठ के प्रयास ऐसे समय किए, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एक दिन पहले ही ब्राजील में फोर्तालेजा में बैठक के दौरान सीमा विवाद का समाधान निकालने की जरूरत पर बल दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ताजा घटना बुधवार को देमचोक सेक्टर के चार्डिंग नीलू नाला जंक्शन पर हुई। जब पीएलए सैनिकों ने इस क्षेत्र को चीनी क्षेत्र होने का दावा करते हुए अपने वाहनों से तड़के क्षेत्र में प्रवेश किया। पीएलए सैनिक इस क्षेत्र में चक्कर चलाना चाहते थे लेकिन उन्हें भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों ने रोक दिया। इस दौरान करीब तीस मिनट तक दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध बना रहा। इसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए। इससे पहले 13 जुलाई को भी चीनी सैनिकों ने चुमार क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।