सुन्नी आतंकी संगठन आइएसआइएस के कब्जे वाले इलाकों को वापस पाने के लिए इराकी सेना का पहला हमला नाकाम हो गया। सद्दाम हुसैन के गृहनगर तिकरित के बाहर सेना को शुरुआती सफलता के बाद कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। भारी मोर्टार हमलों और स्नाइपरों ने आगे बढ़ती सेना को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, सेना और शिया मिलीशिया के लड़ाके वापस तिकरित से चार किमी दूर स्थित अपने ठिकाने पर लौट गए हैं। बुधवार को तिकरित पूरी तरह शांत रहा। उन्होंने बताया कि आइएसआइएस हमले के लिए पूरी तरह तैयार था। आतंकियों ने जबरदस्त तरीके से पलटवार किया। तिकरित राजधानी बगदाद से करीब 160 किमी उत्तार में है। यह शहर पूर्व तानाशाह सद्दाम के वफादारों का मजबूत गढ़ माना जाता है। आइएसआइएस के साथ कई पूर्व सैन्य अधिकारी भी जुड़ चुके हैं। इनकी मदद से इस आतंकी संगठन ने देश के उत्तार और पश्चिमी इलाकों में सफल सैन्य हमले कर कब्जा कर लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।