(DELHI, International)
ओबामा ने कहा कि अफगानी लोगों और उन दोनों उम्मीदवारों के साहस को धन्यवाद, जो अंतरराष्ट्रीय देखरेख में कराए जाने वाले समग्र ऑडिट के नतीजों को मानने के लिए सहमत हुए हैं। मैंने इन दोनों से पिछले सप्ताह बातचीत की। यह ऑडिट एकीकृत सरकार बनाने के लिए सभी मतों की समीक्षा करेगा। उन्होंने कहा, यदि वे अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहते हैं तो अफगानिस्तान देश के पूरे इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से सत्तातंरण का गवाह बनेगा। विदेश मंत्री जॉन कैरी की ओर से संक्षिप्त विवरण मिलने के कुछ ही समय बाद ओबामा ने कहा कि यह प्रगति एकीकृत अफगानिस्तान को प्रथम स्थान पर रखने वाले दोनों उम्मीदवारों, मतदान करने के लिए खतरों का सामना करने वाले लाखों अफगान नागरिकों, बहुत अधिक त्याग करने वाले अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों को सम्मान देगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।