मलेशियाई विमान पर मिसाइल हमले में 298 मरे, UN की सुरक्षा परिषद ने बुलाई आपात बैठक
(International) हिंद महासागर में मलेशियाई विमान एमएच 370 के रहस्यमय ढंग से लापता होने के चार महीने बाद यह हादसा हुआ है । मलेशियाई एयरलाइंस का विमान बोइंग 777 एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था । विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन मसले पर आपात बैठक बुलाई है। मलेशिया एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि उसे यूक्रेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सूचना मिला थी कि भारतीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर उसका संपर्क विमान एमएच 17 से खत्म हो गया था । उस वक्त विमान रूस-यूक्रेन सीमा से करीब 50 किलोमीटर दूर तमाक के पास था । यूक्रेन के गृहमंत्रालय के सलाहकार एंटन हेराश्शेंको ने कहा, ‘मलेशिया एयरलाइंस का विमान बोईंग 777 के पूर्वी यूक्रेन में हादसे का शिकार होने से करीब 300 लोगों की मौत हुई है ।’ उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘विमान 10,000 मीटर की उंचाई पर उड़ रहा था । व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोस अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा को विमान हादसे के बारे में बता दिया गया है और उन्होंने अपने कर्मचारियों से हर पल की सूचना देते रहने को कहा है । राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन में यात्रा कर रहे संवाददाताओं से अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह यूक्रेन के अधिकारियों से संपर्क करें ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।