मलेशियाई विमान हादसे के लिए कीव को ‘जिम्मेदारी’ लेनी चाहिए: पुतिन
(International) पुतिन के हवाले से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस देश की सीमा रेखा में यह त्रासदी हुई है उसे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस देश में शांति होती और यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व में सैन्य अभियानों को शुरू नहीं किया गया होता तो यह त्रासदी नहीं होती। रूसी नेता ने बाद में कहा कि उन्होंने सैन्य अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे इस आपराधिक कृत्य की जांच के लिए जरूरी सभी सहायता मुहैया कराएं। एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रहा मलेशियाई एअरलाइन का विमान एमएच17 रूसी सीमा के पास विद्रोही बहुल पूर्वी यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कीव का आरोप है कि 298 लोगों को ले जा रहे इस विमान को एक ‘आतंकवादी’ हमले में मार गिराया गया। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि आधे से ज्यादा यात्री यानी 154 यात्री डच नागरिक थे जबकि 27 ऑस्ट्रेलिया से और 23 मलेशिया से थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।