(International)
दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि भारत का उदय किसी न किसी तरह से चीन के प्रभाव और चीन की खुद की प्रगति तथा क्षेत्र में चीन के व्यवहार पर सुधारात्मक प्रभाव डालने वाला है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्र होंगे जहां भारत और चीन के बीच आर्थिक सहयोग और प्रतिस्पर्धा होगी। हम चाहते हैं कि भारत का उदय हो तथा हम यह भी देखना चाहते हैं कि एशिया की सभी अर्थव्यवस्थाएं सतत ढंग से विकास करें जिससे संघर्ष के क्षेत्रों में शांति स्थापित हो सके। निशा ने कहा कि भारत-चीन रिश्ते के संदर्भ में ऐसे कई क्षेत्र होंगे जहां अमेरिका और भारत एक दूसरे के लिए पूरक और सहयोगी होंगे। ऐसे भी क्षेत्र होंगे जहां अमेरिका और चीन मिलकर काम कर रहे होंगे तथा कई ऐसे क्षेत्र होंगे जहां भारत और चीन मिलकर काम करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।