(International)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीयों को वापस लाने के लिए पहले ही 2,500 टिकटों को उपयोग में लाया जा चुका है। अभियान के दौरान अतिरिक्त 1,000 टिकटों की व्यवस्था भारतीय कामगारों के नियोक्ताओं द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि 39 भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए मंत्रालय हर संभव प्रयास कर रहा है। ये भारतीय संकटग्रस्त इराक में सुन्नी चरमपंथियों आईएसआईएस की कैद में है। कामगारों की रिहाई के लिए सरकार सभी पड़ोसी खाड़ी देशों के संपर्क में बनी हुई है। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी भी वहां कुछ बाधाएं हैं क्योंकि बेहतर प्रयास के बावजूद कुछ भारतीय वहां से लौटने को तैयार नहीं हैं। इराक में अलकायदा समर्थित सुन्नी चरमपंथियों और सरकारी सैन्य बलों के बीच भीषण संघर्ष के शुरू होने से पूर्व करीब 10,000 भारतीय इराक में थे। विदेश मंत्रालय उनकी वापसी के लिए सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अनुमान है कि करीब 6500 भारतीय संकट रहित क्षेत्रों में मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर भारतीय गैर संकटग्रस्त कुर्दिस्तान और बसरा जैसे इलाकों में मौजूद हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।