मलेशियाई विमान को मार गिराने के लिए रूस से आई थी मिसाइल : केरी
(International) वह रूस द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इस विमान हादसे में 298 लोगों की मौत हुई थी। केरी ने सीएनएन से बातचीत में कहा, ‘यह काफी स्पष्ट है कि यह ऐसी प्रणाली है जो रूस से अलगाववादियों के हाथों में गई।’ उन्होंने कहा कि बक एम वन विमान विरोधी मिसाइल प्रणाली का उपयोग गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन में एमएच 17 विमान को मार गिराने के लिए किया गया था। केरी ने कहा, ‘हम पूरे विश्वास के साथ जानते हैं कि यूक्रेन के पास इस तरह की प्रणाली नहीं है।’ केरी ने कहा कि अमेरिका के पास इस घटना से जुड़े ‘असाधारण परिस्थितिजन्य साक्ष्य’ हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि यह कहां से आया। हम इसका समय भी जानते हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।