(International)
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतानयाहू ने हमास शासित गाजा पट्टी पर हमले जारी रखने की कसम खाई है। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा पट्टी में तत्काल प्रभाव से युद्धविराम लागू करने का आह्वान किया है। दो हफ्ते से जारी इस संघर्ष में इजराइल के 18 सैनिक जबकि फलस्तीन के 501 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। 3,100 से ज्यादा लोग इस संघर्ष में जख्मी हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कतर में फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात भी की। मून पश्चिम एशिया की यात्रा पर हैं। 15 देशों की इस शक्तिशाली परिषद ने कल यहां देर रात एक आपात बैठक की और गाजा के भीतर और उसके इर्द गिर्द बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई। नेतानयाहू ने कल रात संवाददाताओं से कहा कि सैनिकों का मरना मुश्किल और दर्दनाक है, लेकिन इजराइल ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज पूरी गति से जारी रखेगा। खान युनूस शहर के पास इजराइली हवाई हमले में पूरी तरह तबाह हुए एक घर से और लाशें बरामद होने के साथ ही इस संघर्ष में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 501 तक पहुंच गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।