हादसे का शिकार हुए मलेशियाई विमान एमएच17 के मलबे से शवों की बरामदगी जारी है। अब तक 272 शव बरामद किए जा चुके हैं और नीदरलैंड्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञ शवों का परीक्षण कर रहे हैं। यूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने कहा कि मलबे से अब तक 272 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 251 शवों को तोरेज स्टेशन पर रेफ्रिजरेटेड ट्रेन में रखा गया है और इन्हें नीदरलैंड्स को सौंपा जा सकता है। शव विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।