दक्षिण फिलीपींस में संघर्ष
(International)
दक्षिण फिलीपींस के दो शहरों पर मुस्लिम विद्रोहियों द्वारा सैन्य दस्ते पर हमले के बाद हुए संघर्ष में 17 विद्रोही और एक सैनिक की मौत हो गई। सेना के क्षेत्रीय प्रवक्ता कौल डीक्सन हेरमोसो ने बताया कि यह हमला बंगसामोरो इस्लामिक मुक्ति आंदोलन के लड़ाकों द्वारा दो शहरों पर सोमवार को किया गया। हेरमोसो ने बताया कि सेना ने पांच विद्रोहियों के मारे जाने की पुष्टि की लेकिन विस्तृत जानकारी देने से अभी इन्कार किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।