एमएच-17 का ब्लैक बॉक्स विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा ब्रिटेन: मलेशिया
(International) नीदरलैंड के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय जांच दल ने ब्लैक बॉक्स ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा को सौंपने का फैसला किया है। ब्लैक बॉक्स में विमान के कॉकपिट की गतिविधि और उड़ान संबंधी जानकारी होती है। परिवहन मंत्री लियो तियोंग लई ने कहा कि विश्लेषण के लिए ब्लैक बॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की अधिकृत सबसे नजदीकी प्रयोगशाला में भेजा जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इसलिए ब्लैक बॉक्स ब्रिटेन के फार्नबॉरो भेजा जाएगा। इसे मलेशियाई विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय जांच दल के अन्य सदस्यों के साथ भेजा जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।