(International)
इसके साथ ही इजरायली हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या 701 हो गई है। मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कद्र ने कहा कि आठ जुलाई से शुरू हुए हमले में अब तक 701 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है वहीं 4,500 लोग घायल हुए हैं। इन हमलों में चार इजरायली नागरिक और 28 जवान भी मारे गए हैं। गाजा में इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने की क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।