कई इंटरनैशनल एविएशन कंपनियों ने इस्राइल के लिए अपनी उड़ानों पर बेमियादी समय के लिए बुधवार को रोक लगा दी। इस्राइली सैनिकों और फलस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के बीच जारी संघर्ष पर 16वें दिन भी विराम न लगने के कारण खासकर अमेरिकी विमानन कंपनियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जाहिर करते हुए ये उड़ानें रोक दीं। हालांकि ये उड़ान प्रतिबंध इस्राइल को नहीं भाए। जब ऐसी चर्चा उठी कि सीजफायर के लिए इस्राइल पर दबाव डालने के मकसद से ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। तो खुद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को समझाया है कि अमेरिकियों की सुरक्षा तय करने के मकसद से इस्राइल जाने वाली अमेरिकी उड़ानों पर टेंपररी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।