(International)
अधिकारियों ने लक्ष्य बनाए गए शहर कदुना में लोगों को सड़के खाली करने का आदेश दे दिया है और व्यवस्था को पुनस्र्थापित करने के लिए क्रफ्यू लगा दिया है। दर्जनों घायलों की मदद के लिए बचावकर्मियों ने तुरंत दौड़ लगा दी। पुलिस ने बताया कि पहला हमला एक आत्मघाती हमलावर ने शेख दाहिरू बाउची के काफिले पर किया। बाउची एक मौलवी हैं जो पांच साल से चल रहे बोको हराम विद्रोह की कड़ी मुखाफलत करते रहे हैं। कदुना राज्य के पुलिस प्रमुख उमर सेहु ने बताया कि इससे पहले हमले में 25 लोग मरे लेकिन बाउची को कोई चोट नहीं पहुंची। दूसरा हमले में नाईजीरिया के मुख्य विपक्षी नेता मुहम्मदू बुहारी को निशाना बनाया गया जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। बुहारी भी इस हमले में बच गए। बोको हराम द्वारा उन्हें पहले भी धमकी मिलती रही है। कदुना के गर्वनर मुख्तार रमलान येरो ने राजधानी में 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है ताकि कानून व्यवस्था को तोड़ने से रोका जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।