‘इस्राइल में हो यहूदियों के शासन की समाप्ति’
(International)
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमनेई ने बुधवार को कहा कि इस्राइल से यहूदियों के शासन की समाप्ति ही फलीस्तीनियों के जख्म पर मरहम लगाने का रास्ता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, खमनेई ने कहा, श्बेशक इस्राइल के विध्वंस को एकमात्र रास्ता मानने का मतलब इलाके में यहूदियों का नाश करना नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान उस इलाके में रह रहे और उससे संबंधित लोगों को जनमत संग्रह के जरिए अपनी राजनीतिक व्यवस्था चुनने का अधिकार देने के पक्ष में है। ईरान इस बात को लेकर आश्वस्त है कि इसका नतीजा क्षेत्र में इस्राइल के शासन के अंत के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि फलीस्तीनियों के खिलाफ इस्राइल के अत्याचारों का एकमात्र जवाब उसके खिलाफ हथियारबंद कार्रवाई किया जाना है। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि पश्चिमी तट में फलीस्तीनियों को गाजा की तरह की हथियारों से लैस होना चाहिए, ताकि इससे फलिस्तीनियों की यातनाओं में कमी आए और वे शक्तिशाली बनें, जबकि उनके शत्रु कमजोर हों।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।