तिब्बत में अरुणाचल प्रदेश के समीप तक नई रेल लाइन बिछाएगा चीन
(International)
चीन जल्द ही तिब्बत में अरुणाचल प्रदेश के समीप तक नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू करने जा रहा है, जबकि सिक्किम की सीमा तक की रेल लाइन पर काम अगले शुरू होगा। चीन की योजना 2020 तक तिब्बत को देश के अन्य हिस्सों के साथ भारत, नेपाल और भूटान की सीमा से जोड़ने की है। यह खबर गुरुवार को एक सरकारी अखबार ने प्रकाशित की है। चीन ने 2006 में तिब्बत की राजधानी ल्हासा को रेल लाइन से जोड़ा था। यह लाइन तिब्बत की ऊंची बर्फीली पहाड़ियों से होकर गुजरती है। कुछ स्थानों पर इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब पांच हजार मीटर तक है। इसकी आलोचना करने वाले निष्कासित तिब्बतियों और अधिकार समूहों का कहना है कि इससे प्रवासियों की आवाजाही बढ़ेगी, जो तिब्बतियों की संस्कृति, परंपरा और एकता के लिए घातक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।