(International)
बुर्किना फासो सेना के जनरल गिलबर्ट डियानडीरी ने कहा कि हमें अल्जीरियाई विमान मिल गया है। मलबा खोज लिया गया है, यह बुर्किना फासो की सीमा से 50 किलोमीटर उत्तर में मिला है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पहले विमान के गोसी क्षेत्र में गिरते देखने की बात कही थी और जनरल ने कहा था कि वे खबरों को गंभीरता से ले रहे हैं। उड़ान की राडार तस्वीरों का मिलान किया। उआगडूगू से रवाना हुई उड़ान एएच-5017 अल्जीयर्स जा रही थी। उसने 51 फ्रांसीसी नागरिक सवार थे। इसके अलावा उसमें 24 बुर्किनाबी, आठ लेबनानी, छह अल्जीरियाई, छह स्पेनिश, पांच कनाडाई, चार जर्मन और दो लक्जमबर्ग के नागरिक भी सवार थे। विमान का छह सदस्यीय चालक दल स्पेन का रहने वाला था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।