इजरायली हमलों में गाजा में अब तक 800 लोग मरे
(International) आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने बताया कि दक्षिणी शहर खान युनिस में टैंक से की गई गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अल-कुद्रा के मुताबिक कल करीब 100 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। गाजा से होने वाले रॉकेट हमलों के चलते इस्राइल ने पिछले 18 दिन से आक्रामक अभियान चला रखा है।
इजरायल में रॉकेट हमलों में तीन लोगों की जान गई है जिनमें दो इस्राइली नागरिक और थाईलैंड का एक प्रवासी कामगार शामिल था। गाजा में और आसपास हुई लड़ाई में 32 इस्राइली सैनिक मारे जा चुके हैं। वर्ष 2009 के सैन्य अभियान के बाद यह अब तक का सबसे अधिक खूनी संघर्ष है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।