गाजा पर इजराइल का तांडव, 884 फलस्तीनियों और 38 इजराइलियों की मौत
(International) गाजा में संघर्ष विराम के लिए दबाव बनाने के मकसद से अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी समेत छह से भी ज्यादा विदेश मंत्री फ्रांस में एक बैठक करने जा रहे हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, यूरोपीय संघ, तुर्की और कतर के समकक्षों के साथ आज बैठक करेंगे।आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्र ने शुक्रवार को कहा कि गाजा के मध्य में स्थित शहर दीर अल-बलाह में हुए हवाई हमले के बाद सर्जनों ने 23 वर्षीय महिला के अजन्मे बच्चे को बचा लिया। एक अन्य हवाई हमले में इस्लामिक जेहाद के वरिष्ठ प्रवक्ता की मौत हो गई। इस क्षेत्र पर वर्चस्व रखने वाला यह समूह हमास के बाद गाजा का सबसे बड़ा आतंकी समूह है। कुद्र ने कहा कि सालाह हसनीन के बेटे भी दक्षिणी शहर राफाह में हुए हमले में मारे गए। इस्लामिक जेहाद ने मौतों की पुष्टि की है। इजराइल द्वारा गाजा के खिलाफ 8 जुलाई को हमले शुरू करने के बाद से अब तक मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 884 पहुंच चुकी है। मानवाधिकार संस्थाओं का कहना है कि मारे गए फलस्तीनियों में 80 प्रतिशत नागरिक हैं और उनमें से भी अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।