(International)
चोंगकिंग नगरपालिका में घुस आने वाली प्रजातियों पर कल आयोजित बैठक में पारिस्थितिकी और संसाधन संरक्षण के प्रभारी और कृषि मंत्रालय के अधिकारी वांग यानलियांग ने कहा कि 1980 के दशक के बाद से कुल 529 बाहरी प्रजातियां देश में घुस आई हैं। 1980 के दशक के बाद से चीन ने इन प्रजातियों की संख्या में तेज वृद्धि देखी है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ा है। पिछले एक दशक में ऐसी 20 से भी ज्यादा प्रजातियों ने खेतों, गीली जमीनों, वनों, नदियों, द्वीपों और शहरी आवासीय इलाकों में नुकसान पहुंचाया है। चोंगकिंग नगरपालिका पहाड़ी दक्षिणपश्चिमी चीन में स्थित है और यहां का पारिस्थितिकी तंत्र काफी समृद्ध है। पिछले चार साल से भी ज्यादा समय से 50 से भी ज्यादा गैर-स्वदेशी प्रजातियों ने शहर के बीस लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर वर्चस्व बना रखा है। इस समस्या से निपटने के लिए चीन ने एक शोध केंद्र स्थापित किया है और देश द्वारा निषिद्ध घोषित की गई खतरनाक प्रजातियों की सूची जारी की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।