(International)
दक्षिण और पश्चित एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कांग्रेस में सुनवाई के दौरान सांसदों से गुरूवार को कहा कि ओबामा प्रशासन सितंबर में वाशिंगटन में मोदी का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है और अमेरिका आने के लिए उनका स्वागत किया है। ऐसा उन्होंने यह जानते हुए किया कि उनके (मोदी के) अमेरिका आने के लिए वीजा प्रदान करने की जरूरत होगी और हम इस दिशा में आशान्वित हैं।’ बिस्वाल ने कहा, ‘मैं समझती हूं कि हमने किसी भी व्यक्ति के बारे में हमेशा स्पष्ट किया है कि वीजा का मुद्दा अलग अलग मामलों के आधार पर तय होता है। ऐसा प्रधानमंत्री के साथ ही नहीं हो रहा है लेकिन हम मोदी का स्वागत करने के प्रति आशान्वित हैं।’ जब कांग्रेस के सदस्य जार्ज होल्डिंग ने इस ओर इशारा किया कि मोदी ऐसे अकेले व्यक्ति हैं जिन्हें एक विशेष उपबंध के तहत वीजा देने से इंकार किया गया, बिस्वाल ने कहा कि यह 2005 की बात है और उसके बाद से कोई आवेदन नहीं आया और कोई समीक्षा या निर्धारण नहीं किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।