(International)
परिषद की बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब मुस्लिम ईद उल फितर का त्यौहार मना रहे हैं और रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो रहा है। युद्धविराम के प्रयासों को इस्राइल और हमास द्वारा कल किए गए हमलों के बाद आगे बढ़ाया जा रहा है। दोनों पक्षों ने तीन सप्ताह से जारी संघर्ष को रोकने के लिए संबंधित पेशकशों पर आनाकानी की थी। परिषद द्वारा पारित किए जाने वाले बयान में कहा गया है कि मानवीय आधार पर होने वाले युद्धविराम में तत्काल आवश्यकता संबंधी मदद की अनुमति दी जाएगी। इसमें इस्राइल और हमास से अपील की गयी है कि वे ईद अवधि और उसके बाद भी मानवीय आधार पर होने वाले युद्धविराम को स्वीकार करें और इसका पूर्ण क्रियान्वयन करें। परिषद के मौजूदा अध्यक्ष रवावंडा ने बीती रात समझौते और तत्काल बैठक की घोषणा की । इसका प्रारूप जार्डन ने तैयार किया था जो संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली ईकाई में अरब जगत का प्रतिनिधित्व करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।