(International)
ऑस्ट्रेलिया के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में वे प्रयास कर रहे हैं लेकिन वहां पहुंचने में उन्हें थोड़ा और वक्त लगेगा। घटनास्थल के निकट के शहरों में भारी बमबारी होने के कारण कल डच और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के असैन्य दल ने दुर्घटनास्थल के दौरे की अपनी योजना रद्द कर दी थी। विमान हादसे में विमान में सवार सभी 298 लोगों की मृत्यु हो गई थी। तनाव इतना ज्यादा था कि नीदरलैंड ने घटनास्थल को सुरक्षित करने के अभियान के तहत वहां अंतरराष्ट्रीय सैन्य मिशन भेजने की योजना भी रद्द कर दी। डच प्रधानमंत्री के मुताबिक इसकी ‘संभावना कम है।’ ऑस्ट्रेलिया के फेडरल पुलिस के डिप्टी कमिश्नर एंड्रयू कोलविन ने बताया कि उन्हें रिकवरी टीम के वहां पहुंचने की जानकारी नहीं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन को बताया कि जाहिर सी बात है जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं वह चौंकाने वाली है। यदि यह वास्तविक लड़ाई है तो हमें सुरक्षित महसूस करने और वहां सुरक्षा का माहौल बनाने में कुछ और दिन लगेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित करने में ऑस्ट्रलियाई पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। वे केवल विमान दुर्घटना स्थल की विस्तृत जांच में शामिल हैं। कोलविन के मुताबिक आरंभ में इसमें पांच से सात दिनों का वक्त लगेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।