मोदी के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं ओबामा: ह्वाइट हाउस
(International) ओबामा ने मोदी को सितंबर में व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है जहां दोनों देशों के बीच लंबी अवधि के रिश्ते का दायरा तय होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश इर्नेस्ट ने कहा, ‘राष्ट्रपति अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण वादे को पूरा करने और हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच आगामी वर्षों में सहयोग बढ़ाना जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीबी रूप से काम करने को लेकर आशान्वित हैं।’ वैसे ओबामा और मोदी के बीच मुलाकात की तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह मुलाकात व्हाइट हाउस में 30 सितंबर को होने की संभावना है। ओबामा प्रशासन में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को लेकर काफी उत्साह है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।