(International)
उत्तर कोरिया ने इसे कोरी कल्पना बताने के साथ ही कहा कि यह प्योंगयांग को पश्चिम एशिया के विवादों में घसीटने का नापाक प्रयास है । विदेश मंत्रालय ने कल देर रात एक बयान जारी कर इन रिपोर्ट का खंडन किया है । ब्रिटेन के एक अखबार की एक रिपोर्ट के बाद उत्तर कोरिया की यह प्रतिक्रिया आयी है । पश्चिमी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि फलस्तीनी इस्लामिक संगठन हमास उत्तर कोरिया से अतिरिक्त मिसाइलें तथा संचार उपकरण हासिल करने के लिए अग्रिम भुगतान कर चुका है । इससे कुछ समय पहले वाशिंगटन में एक अमेरिकी संघीय जज ने अपने आदेश में कहा था कि उत्तर कोरिया ने लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह को आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए थे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।