अमेरिकी अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को मानें तो अल कायदा यूरोपीय देशों से फिरौती वसूल कर मोटी कमाई कर रहा है। यह आतंकवादी संगठन दुनिया के विभिन्न देशों में यूरोपीय नागरिकों को अगवा कर उनको छोड़ने के बदले यूरोपीय देश से फिरौती वसूल रहा है। साल 2008 से अब तक बंदियों को छुड़ाने के लिए अल कायदा को करीब 12.50 करोड़ डॉलर (7.52 अरब रु.) पहुंचाए जा चुके हैं। साल 2013 में ही अल कायदा ने इस तरह 6.6 करोड़ डॉलर (3.9 अरब रु.) जुटाए हैं। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के हेड ने 2012 में कहा था कि अल कायदा को पहले कुछ अमीर लोग पैसा दिया करते थे। लेकिन फिरौती के लिए किडनैपिंग अब अल कायदा की आतंकी गतिविधियों का जरिया बन गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।