(International)
इनमें 20 लोग संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल में मारे गए । इसके साथ ही इस लड़ाई में मरने वालों का आंकड़ा 1,323 तक पहुंच गया है । इजरायल रातभर आसमान, जमीन और समुद्र से गाजा पर गोलाबारी करता रहा । दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक भीड़भाड़ वाले शापिंग क्षेत्र में इजरायल के ताजा हवाई हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए । सबसे भीषण हमला आज सुबह हुआ जब दो गोले संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल में आकर गिरे जहां इजरायली बलों की चेतावनी के बाद अपने घर छोड़कर भागे बहुत से फिलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी । इस घटना में कम से कम 20 लोग मारे गए और 90 अन्य घायल हो गए । स्थानीय निवासी अबू अली ने कहा कि जबालिया में अबू हुसैन स्कूल में गोला गिरा जहां हाल में विस्थापित सैकड़ों फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। गाजा के अधिकारयों ने बताया कि आज इजरायल के हमलों में कम से कम 92 फलिस्तीनी मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए । उन्होंने कहा कि 8 जुलाई को इजरायल और हमास के बीच संघर्ष भड़कने से लेकर गाजा में अब तक 1,323 लोग मारे जा चुके हैं और 7,350 से अधिक लोग घायल हुए हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।