भारत आज अपना 68वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लालकिले पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद पीएम ने तिरंगा फहराया। इसके बाद हुए राष्ट्रगान के दौरान प्रधानमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और देश को संबोधित किया। इस मौके पर नई दिल्ली के लाल किले के सामने हजारों लोग मौजूद थे। जिन्होंने भी तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले राजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लालकिले पर झंडा फहराने से पहले मोदी ने राजघाट जाकर बापू को नमन किया और देश के शहीदों को भी याद किया। मोदी ने ट्वीट कर देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी और कहा कि देश का तिरंगा बुलंदियां छुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।