(India)
एंटनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कांग्रेस पार्टी की हार के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। शरारती लोगों ने पार्टी को कमजोर करने के लिए इस प्रकार की बातें फैलायी हैं। लोकसभा चुनाव पर समिति की रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपने के बाद एंटनी ने कहा, 'कांग्रेस की हार के कारण कुछ और हैं। हम सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में फिर से मजबूत होंगे। हमें सौ फीसदी विश्वास है कि हम खोया आधार फिर से पा लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।