पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया आईएनएस कोलकाता
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर आज मुंबई में हैं। दो महीने में मोदी का ये दूसरा महाराष्ट्र दौरा है। मुंबई में मोदी ने जंगी जहाज आईएनएस कोलकाता को देश को समर्पित किया। वे महाराष्ट्र में कई दूसरी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। पिछले महीने मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का दौरा करके मोदी वैज्ञानिकों में जोश भर चुके हैं। आपको बता दें कि पूरे 11 साल में देश के भीतर और देसी तकनीक से बनाया गया आईएनएस कोलकाता दुश्मन के छक्के छुड़ाने की हर मुमकिन ताकत रखता है। ये आईएनएस कोलकाता पूरी तरह देशी तकनीक से 11 साल बाद बनकर तैयार हुआ है। 7400 टन वजन, 164 मीटर लंबे और 19 मीटर चैड़े इस युद्धपोत को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में बनाया गया है। दुश्मन के रडार में नहीं दिखाई देने वाले इस जहाज में नौसेना की जरूरत के हर वो हथियार लगे है। जो दुश्मन के दांत खट्टे कर सकते हैं। ये जंगी जहाज ना सिर्फ ब्रह्मोस और बराक जैसी मिसाइलों से लैस है। बल्कि इसमें दुश्मन के पनडुब्बियों को नेस्तनाबुत करनेवाले बेहद आधुनिक हथियार भी लगे हैं। मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान वहां कई सड़क और बंदरगाह योजनाएं भी लॉन्च करेंगे। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में मल्टी प्रोडक्ट स्पेशल इकॉनमी जोन की आधारशिला रखेंगे। महाराष्ट्र में जल्दी-जल्दी मोदी के दो दौरे को राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त करने का नारा दिया है और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में 277 हेक्टेयर में फैले सेज में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर की तरफ से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मोदी जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में ही बंदरगाहों को जोड़ने वाले हाईवे प्रोजेक्ट की भी शुरुआत करेंगे. एक हजार 927 करोड़ की ये परियोजना 2017 में पूरी होगी। नरेंद्र मोदी नेशनल हाईवे नंबर नौ के पुणे-सोलापुर हिस्से का सोलापुर में शिलान्यास करेंगे। ये हाईवे महाराष्ट्र से कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश को जोड़ेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।