मनीष सिसोदिया ने किया तिरंगे का अपमान
(India)
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने तिरंगे का अपमान कर दिया। सिसोदिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में तिरंगा लहराया। लेकिन झंडा रोहण करते वक्त सिसोदिया यह भूल गए की झंडा सीधा है या उल्टा और उल्टा झंडा लहरा दिया। जब इस बात को लेकर जब विवाद हुआ तो सिसोदिया ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। आयोजकों ने जल्दीबाजी में उल्टा झंडा लगा दिया। इसे लेकर मैने आयोजकों को फटकार भी लगाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।