मेरठ में आईएसआई का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार
(India)
स्पेशल टास्क फोर्स ने शनविार को भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया। इस शख्स का नाम आसिफ अली है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से सेना के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसटीएफ ने शक के आधार पर उसे देहली गेट से पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, आसिफ के आईएसआई एजेंट होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। उसके पास से पाकिस्तान के बैंकों के पासबुक व डेबिट कार्ड आद िबरामद हुए हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना के कई खुफिया दस्तावेज भी मिले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।