पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग
(India)
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग की है। पाक रेंजर्स ने बीती रात आर.एस. पुरा सेक्टर में बीएसएफ की चैकियों पर गोलीबारी की। 10 दिन के अंदर पाकिस्तान द्वारा सीजफायर तोड़ने की यह आठवीं घटना है। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवानों को शहीद हुए अभी एक दिन ही बीता था कि पाक रेंजर्स ने एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग रात 1 बजे से 4 बजे तक जारी रही। इस फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कुछ अर्से से पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर फायरिंग करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले शनिवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुर में एयरफोर्स एयरफील्ड के बाहर आतंकवादियों ने बीएसएफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 4 जख्मी हो गए। इस घटना को अंजाम देकर आतंकी भाग निकले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।